Har Ghar tiranga abhiyan:- महबूबा मुफ्ती ने डीपी में लगाई झंडे के साथ वो तस्वीर जो दे रही है अलग संकेत

0
14

हर घर तिरंगा; भारत आजादी का उत्सव मना रहा है। केंद्र सरकार पूरे देश को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने की कवायद में लगी हुई है। पक्ष विपक्ष दोनो ही अपने अपने अंदाज में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तिरंगे की डीपी लगा रहे हैं। जहाँ कल राहुल गांधी ने नेहरू के हाथ मे तिरंगा वाली डीपी लगाकर देश के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। वही अब महबूबा मुफ्ती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म की डीपी बदल दी है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी डीपी में वह फोटो लगाई है जिसमे उनके पिता मुफ़्ती मोहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर में तिरंगे के साथ जम्मू कश्मीर का वह झंडा दिखाई दे रहा है जो अमान्य हो चुका है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा जम्मू कश्मीर का झंडा आज भले ही अमान्य हो गया हो लेकिन इसे लोगो के मन से नही निकाला जा सकता।
उन्होंने कहा मैने डीपी बदली क्योंकि झड़ा हमारे लिए गर्व है इसे हमारे देश मे राष्ट्रीय ध्वज से नवाजा गया है। इसमे कोई बदलाव नही किया जा सकता। इस जुड़ाव को खत्म करने के लिये इसे छीन लिया गया है। आप हमसे हमारा झंडा छीन सकते हैं लेकिन इसे हमारे जहन से नही निकाल सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया था। इसके हटने के बाद जम्मू कश्मीर का पुराना झंडा अमान्य हो गया था और यह तिरंगे का महत्व बढ़ा था। अब पूरे भारत का सिर्फ एक झंडा है हमारा तिरंगा।