हर घर तिरंगा’ मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया: राहुल गांधी

0
13

देश: पूरा भारत देश की आजादी का 75 वां उत्सव मना रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाने कयव घोषणा की है। बीजेपी नेता समेत देश के लोग इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार हर घर तिरंगा अभियान ट्रेड कर रहा है। वही विपक लगातार इस अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। सोशल मीडिया पर जहां लाखो लोग इस अभियान के समर्थन में खड़े हैं वही कई लोग ऐसे भी है जो इस अभियान का विरोध कर रहे हैं।

अब इस बीच कर्नाटक दौरे पर गए कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने हर घर तिरंगा अभियान को इंगित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और संघ पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और लिखा, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। 

 

जाने क्या बोले यूजर:-

राहुल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर बोला,यदि मोदी सरकार को तिरेंगे को प्रमोट करना था तो चीन का पोलिस्टर आयात नही करना था। मोदी ने चीन की अधीनता और डर का पहला सबूत दे दिया है। बचाओ भारत को। एक अन्य यूजर कहता है कि देश का सबसे बड़ा देशद्रोही संघटन कांग्रेस और गांधी परिवार है जिन्होंने देश की जनता की आंखों में धूल झोंककर देश का दुश्मन चीन के साथ गुप्त समझौता किया है..देश के सैनिक दुश्मनों से दो दो हाथ कर रहे थे तब राहुल गांधी चीन के राजदूत से गुप्त वार्ता कर रहे थे।