Rahul Gandhi Detained: राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में जाने वजह

0
12

दिल्ली: मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय लगातार पूंछताछ कर रहा है। वही कांग्रेस इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है। वही अब खबर है कि प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल को पुलिस ने विजय चौक से हिरासत में लिया है।

जानकारी के लिये बता दें आज सोनिया गांधी ने ईडी दूसरे राउंड की पूंछताछ कर रही है। इसी सन्दर्भ में कांग्रेस नेता सड़को पर उतरे है। पहले दिल्ली में कांग्रेस सांसदों ने ED की पूछताछ के विरोध में संसद परिसर से विजय चौक की ओर मार्च निकाला था। इस मार्च में राहुल गांधी भी शामिल थे। पुलिस ने राहुल के साथ कई अन्य सांसदों को भी हिरासत में लिया है।

 

गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मेरे साथ यहां कई कांग्रेस सांसद भी आये हैं। हमने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को उठाया। पुलिस हमे यहां बैठने नही दे रही है। संसद के अंदर हम इस मुद्दे पर बात नही कर सकते ओर यहां अगर हम यह मुद्दा उठा रहे हैं तो हमे हिरासत में लिया जा रहा है।