वरुण ने उठाये नमामि गंगे पर सवाल यूजर बोले , मां गंगा के साथ धोखा, जनता के टैक्स का दुर्पयोग

0
11

Varun Gandhi: पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी आय दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वरुण गांधी ने केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्हों कहा, गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, ‘मां’ है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी? 

 

वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के साथ एक वीडीयो साझा किया है। इस वीडियो में नदी दिखाई दे रही है जो काफी गन्दी है। पानी के बोतले नदी में तैर रही है ओर इसी को इंगित करते हुए उन्होंने सत्ताधारी मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। वरुण गांधी के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि आपकी सरकार का कामकाज भूमिगत स्तर पर जीरो है। लेकिन प्रधानमंत्री जी बोलने में बहुत ही दक्ष है। नमामि गंगे से लेकर गंगा सफाई को लेकर अनेक योजनाएं बनाई गई। परंतु क्या गंगा साफ़ हुई।
एक यूजर कहता है कि मां गंगा के साथ ही धोखा हो रहा है और साथ ही साथ जनता के टैक्स का दुर्पयोग हुआ है। धरातल पर कुछ दिखता नहीं। वही एक यूजर सरकार पर बरसते हुये कहता है कि नमामि गंगे पर किया गया खर्च सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है सरकार आंख बंद करके चुप बैठी क्यों है अगर ईमानदारी से हो रहा था काम तो सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। दूसरा यूजर कहता है कि नमामि गंगे के नाम पर गंगा मां के साथ खिलवाड़ हो रहा है केवल आस्था दिखावे के लिए रह गई है मात्रा उसके अलावा संपूर्ण सीवर का पानी वह नाले का पानी सब सब गंगा मां में छोड़ा जा रहा है इसे गंगा प्रदूषित हो रही है सरकार को इस पर कठोर विचार करना चाहिए।