भाजपा पर बरसे वरुण बोले जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं

0
12

Varun Gandhi:- पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर अक्सर अपनी ही सरकार से सवाल करते दिखाई देते हैं। वही अब इस समय वरुण गांधी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर हंगामा मचाये हुए हैं। इस ट्वीट के माध्यम से वरुण गांधी ने आज से लागू हुई जीएसटी की नई दरों का जिक्र किया है ओर बिना नाम लिये अपनी सरकार पर कटाक्ष किया है।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है। रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं। वरुण के ट्वीट पर यूजर्स अपना मत व्यक्त कर रहे हैं।

 

एक यूजर कहता है कि देश को फिर से ग़ुलामी की तरफ़ ले ज़ाया जा रहा है, आपको अब घर से निकल कर सड़क पर संघर्ष करना चाहिए…. लाखों युवा आपकी तरफ़ देख रहे है….वही एक दूसरा यूजर कहता है कि अभी तो साँस लेने पर भी टैक्स लगेगा जब तक अंडभक्तो की किडनी नहीं बिक जातीं तब तक इस महामानव का हौसला मत टूटने देना। हर हर मोदी। एक यूजर कहता है कि सत्ता के नशा में सब कुछ कर सकते है। महंगाई बेरोजगारी गिरता रुपया विश्व में भारत की गिरती साख इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इन्हे अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए देश की सभी प्रसिद्ध चीजों को भी बेच देने में पीछे नहीं हटेंगे।