Breakingnews: आज से कई चीजो की जीएसटी में परिवर्तन हुआ है जिसके चलते रोजमर्रा की कई चीजें महंगी हुई है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष एक बार पुनः बलिख उठा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के खरबपति दोस्तो को फायदा देने के लिए आगामी समय मे बिजली महंगी करेंगे।
पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस महंगी की। आज से आटा, अनाज, दही भी महंगा हो गया। मोदी जी के खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आने वाले समय में बिजली महंगी होगी
कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन “रेवड़ी कल्चर” बोलकर बदनाम गरीब व मध्यवर्ग को किया जा रहा है pic.twitter.com/16s8Q8AmcB
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 18, 2022