भाजपा बिहार में बना रही नए राजनीतिक गाँठजोड 2024 में होगा बड़ा खेला

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है और आरजेडी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है। जदयू का बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद अब बिहार में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है। वही भाजपा नेता लगातार नीतीश कुमार पर बरस रहे हैं। वही इस बीच राजनीतिक जानकारो का कहना है कि भाजपा ने बिहार में अपना विजय अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा बिहार में न सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए खुद को मजबूत कर रही है बल्कि उसकी नजर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी है।

भाजपा की रणनीति इस समय अपने विरोधी दल को कमजोर करना और बिहार में अपना वर्चस्व स्थापित करना है। इस कड़ी में भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट बैंक मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। वही खबर है कि अब भाजपा बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है भाजपा सत्ताधारी दल के समर्थन से जनता पर जो प्रभाव पड़ा है उसका पूरा फायदा उठाना चाह रही है।
वही अगर हम बात नीतीश कुमार की ओर गौर करे तो उनका यू पलटी मारकर राजद के साथ जाना बड़े संकेत दे रहा है। इस गठबंधन में राजद बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसका जनता और नीतीश दोनो पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। वही अब गुजरात मे राजनीतिक गतिविधियों में कई बड़े परिवर्तन देंखने को मिलेंगे।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा अब महागठबंधन को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेगी और उनपर अपने सावालो के तीर छोड़ेगी। वही खबर यह भी है कि नीतीश कुमार विपक्ष की और से साल 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *