अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना

admin
By admin
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के विश्वव्यापी प्रदर्शन पर कल यानी बुधवार के दिन तंज कसा था। वही अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा काला जादू जैसी बातें करके प्रधानमंत्री की गरिमाओ को न गिराए। अब देश को भटकाना बन्द कीजिए और मुद्दों पर जवाब दीजिए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।

देखे क्या बोले यूजर:- 

एक यूजर कहता है आपको राजस्थान की पीड़ा नहीं दिखती राहुल जी? आखिर कब तक नजरअंदाज करोगे? भुगतना पड़ेगा नहीं आपकी पार्टी की सरकार भी राजस्थान में चार सालों से युवाओं की पुकार नहीं सुन रही। एक अन्य यूजर कहता है कि आपको भी यह महंगाई और बेरोज़गारी की याद तब क्यों आई जब ईडी के चक्कर में पड़ गए… वैसे भी ज़मानत पर ही बाहर हो… कभी भी बुलावा आ सकता है फिर से…।
एक यूजर कहता है, माननीय नरेंद्र मोदी जी काले पीले सफेद जादू की बात छोड़ कर आप यह बताएं आपने कहा था आजादी के 75 साल का जिस दिन अमृत महोत्सव मनाया जाएगा उस दिन देश के हर इंसान के पास अपना पक्का मकान मकान में नल नल में जल होगा। आज हर इंसान के पास पक्का मकान है या नहीं? देश की जनता आपसे जवाब चाहती है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *