बीजेपी प्रवक्ता बोले भारत एक मात्र देश जहां मस्जिद पर बम नही फोड़े जाते

admin
By admin
3 Min Read

राजनीति: टीवी चैनलों में चल रही डिबेट के दौरान राजनेता अक्सर ऐसे बयान दे जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं और कई बार उनके इन बयानों के कारण देश का माहौल भी बिगड़ता है ओर वह आलोचनाओ का शिकार होते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हम नुपुर शर्मा के केस में देख रहे हैं। वही न्यूज18 में चल रही एक डिबेट के दौरन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ मस्जिदों में बम नहीं फोड़े जाते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्म के लोग रहते हैं ओर हम सभी का सम्मान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, यह हमारी संस्कृति को दर्शाती है। क्योंकि जहां संस्कृति का अंत होता है वहाँ कट्टरपंथी का जन्म होता है। जहाँ कट्टरपंथी होती है वहां उदारता खत्म हो जाती है लोग नफरत परोसने लगते हैं। लेकिन हम जिस देश मे रहते हैं वहां ऐसा कतई नही है। उन्होंने एंकर के एक  
सवाल आप लोगों के कहने का मतलब है कि हिन्दू कम तो सेक्युलिरिज्म खत्म? का जवाब देते हुए कहा कि आप हमें एक ऐसा देश बताइये जहां सभी धर्मों के लोग रहते हो। अगर हम इस सवाल का जवाब खोजेंगे तो हमारे पास सिर्फ एक जवाब होगा वो है भारत।
उन्होंने कहा, धर्म जो आज दुनिया मे नहीं दिखाई देता उसका अस्तित्व दुनिया मे खत्म हो गया है लेकिन वह भारत में अभी भी जिंदा है। उन्होंने आगे कहा इजरायल का गठन याद है। पूरी दुनिया के अलग अलग देशो में यहूदियों पर जो अत्याचार किये गए हैं उनका इतिहास में अच्छे से उल्लेख है। उन्होंने कहा जब यहूदियों से कहा गया कि वह बताएं उनके ऊपर क्या-क्या अत्याचार हुए तब सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश था जहां के यहूदियों ने लिखा कि फॉरगेट अबाउट दि पर्सिक्यूशन, वी नेवर फेस्ड एनी डिस्क्रिमिनेशन। और ये सब सिर्फ इसलिए था क्योंकि भारत और भारत की संस्कृति जिसे आप सांप्रदायिक कह-कह कर आप लांछित करने का प्रयास करते हैं। उसी महान हिन्दू संस्कृति की वजह से ही सब फल-फूल रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *