इस समुदाय में दुल्हन के प्राइवेट पार्ट पर थूक कर दिया जाता है आशीर्वाद

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क : जब दूल्हा-दुल्हन की शादी होती है तो बड़े बुजुर्ग लोग यूके सर पर हाथ फेर कर उन्हें आशीर्वाद देते हैं, ताकि उनकी आगे की जिंदगी खुशहाल और सौभाग्य भारी हो। शादी जैसे मांगलिक कार्य में बड़े-बुजुर्गों की उपस्थिति का विशेष महत्व भी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि केन्या में एक जनजाति ऐसी भी है, जो विवाह में दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए उसके ऊपर थूकती है।

वैसे तो यह परंपरा सुनने में अजीब जरूर लग सकती है। पर आपको बता दें कि यहां लड़की की विदाई के समय पिता अपनी बेटी के शरीर पर थूक कर उसे अपना आशीर्वाद देते हैं। इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जिसने भी सुना वो सोच में पड़ गया।

बता दें कि केन्या और तंजानिया की एक आदिवासी जनजाति मसाई है। इस जनजाति में जब लड़की की शादी होती है तो विदाई के वक्त दुल्हन का पिता बेटी के सिर और ब्रेस्ट पर थूक कर उसको अपना आशीर्वाद देता है। इस जगह सदियों से यह परंपरा निभाई जा रही है और यहां के लोग इसे प्यार जताने का तरीका बताते हैं। बतादें की यहां बेटियां भी पिता द्वारा थूकने पर इसे आशीर्वाद ही समझती है।

दुल्हन का मुंडवा देते हैं सर

इसके साथ ही यह जनजाति बेटी की शादी होते है और लड़के के घर वालों को दहेज देने के बाद दुल्हन का सिर भी मुंडवाया देती है। सर मुंडवाने के बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और घर के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती है। इस दौरान घर के बुजुर्ग दुल्हन के सिर पर और ब्रेस्ट पर थूक कर उसे आशीर्वाद देते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करना दुल्हन के लिए शुभ होता है। और यह रिवाज सिर्फ नई नवेली दुल्हन नहीं बल्कि नवजात बच्चों के साथ भी मनाया जाता है।

मसाई समुदाय के लोग थूकना एक सम्मान की बात मानते है। बता दें कि उन्होंने बताया कि जब कोई मेहमान उनके यहां आता है तो भी वह इसी तरह से उनकी हथेली पर थूक कर उनका स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं इस समुदाय में एक और मान्यता है कि शादी के दौरान लड़की के सिर और ब्रेस्ट पर थूकने के बाद जब लड़की ससुराल के लिए रवाना होती है तो लड़की को पीछे मुड़कर नहीं देखना होता वर्ना दुल्हन पत्थर में तब्दील हो जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *