दावा भले 150 का है लेकिन 2024 में 50 पर सिमटेगी बीजेपी

admin
By admin
2 Min Read

Politics: अभी कुछ वक्त पहले तक भाजपा और मोदी मैजिक का गुणगान करने वाले नीतीश कुमार अब भाजपा के विपक्षी हो गए हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बीजेपी एक साथ अपना गठबंधन तोड़कर बिहार में जेडीयू एक साथ मिलकर नई सरकार बना ली। इस नई सरकार में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही रहे लेकिन उपमुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया। इस पद के हकदार तेजस्वी यादव बने। 

वही जब से बिहार की सत्ता में परिवर्तन हुआ है। बीजेपी और सत्ताधारी दल एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नही छोड़ते है। लेकिन अब इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का मंत्र विपक्ष के सम्मुख रखा है। नीतीश कुमार ने दावा किया है कि अगर पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा हो जाए। तो भाजपा 2024 के चुनाव में महज 50 सींटो पर सिमट जाएगी और उसके हाथ से सत्ता चली जायेगी।
नीतीश कुमार ने आगे कहा, मैं इस समय इसी विषय पर काम कर रहा है। अलग अलग राजनीतिक दलों से मेरी बातचीत हो रही है। हम सबके साथ सम्पर्क साध रहे हैं। मैं जल्द ही दिल्ली भी जाऊंगा। अभी ललन सिंह तो 150 सीट का दावा कर रहे हैं। लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूँ कि बीजेपी 50 पर सिमट जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार पांच सितंबर को दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार कई अलग अलग दलों के नेताओ से सम्पर्क साधेंगे। उन्होंने कहा केंद्र के नेतृत्व में लोकतंत्र पर खतरा मंडराया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *