Gulam Nabi Azad:- कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव खेल, राहुल का नेतृत्व बचकाना बताकर गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस

admin
By admin
3 Min Read

राजनीति: कांग्रेस पार्टी में नेताओ का इस्तीफा थमने का नाम नही ले रहा है। अब आज गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलाम नबी आजाद पार्टी की जिम्मेदारी से असंतुष्ट थे। उन्होंने कई बार इस विषय मे पार्टी से बातचीत भी की लेकिन उनकी समस्या का कांग्रेस पार्टी की ओर से समाधान नही किया गया और आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ का कहना है कि पार्टी से गुलाम नबी आजाद का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी हानि है। पार्टी को इससे उन सभी राज्यों में बड़ा नुकसान हो सकता है। जहाँ चुनाव होने को है। क्योंकि कांग्रेस की पहले से ही जनमत के मध्य टूटी छवि बनी हुई है और जनता कांग्रेस को खत्म होती पार्टी के रूप में आंक रही है।

जाने क्या बोले गुलाम नबी आजाद:-

पार्टी से इस्तीफा देते हुए गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के नेतृत्व पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को बनाने का मंथन चल रहा है। लेकिन पार्टी का नया अध्यक्ष पार्टी के हाथों की कठपुतली होगा। क्योंकि पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव एक खेल है। नबी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा वह अभी बच्चो की तरह चीजे करते हैं। उन्होंने पार्टी में अपनी बात रखने की जगह नही रखी है।
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था। लेकिन उन्होंने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और आज कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी का दामन छोड़ दिया है।

जाने क्या कहते हैं जानकर:-

कांग्रेस पार्टी में मची अंदरूनी कलह को लेकर राजनीतिज्ञ के जानकारों का कहना है कि पार्टी का नेतृत्व उचित हाथों में नही है। पार्टी टुकड़े टुकड़े में टूट रही है। कांग्रेस नेता अपना मोह त्याग कर पार्टी की बागडोर किसी अन्य क हाथ मे नहीं देना चाहते। उनकी यह नीति उनके ऊपर भारी पड़ रही है। वही अगर गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे की बात करे तो वह सिर्फ पार्टी से असंतुष्ट नही थे बल्कि उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव से भी कही न कही खलन थी। 
जिसका जिक्र उन्होंने किया है। क्योंकि गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आना और उनका इनकार यह स्पष्ट कर रहा है। की कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार का कोई होगा। लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि इस अब कांग्रेस के अगले अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे। जो कही न कही गुलाम नबी आजाद को खटक रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *