बिहार: बिहार में सीबीआई की एंट्री हो गई है और राजद नेताओ के ठीक पर सीबीआई छापे मार रही है। सीबीआई की इस एंट्री से हर कोई भाजाप सरकार को शक की नजर से देख रहा है। वही अब इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा यह उसी दिन हुआ जिस दिन भाजपा के हाथ से बिहार की सत्ता चली गई उन्होंने अपना बहुमत खो दिया।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, जिस कंपनी,मॉल और उसके शेयर को गोदी मीडिया के सूत्र मेरा बता रहे है वह कंपनी 2021 में बनी। उसके दो दडायरेक्टर है जो हरियाणा के है। दो लोगों के पास कंपनी के सारे शेयर है।दलाल, बिकाऊ और गंदे सूत्रों के अवलोकनार्थ सारे दस्तावेज सामने रख रहा हूँ। कुछ शर्म बची हो तो खुद को धिक्कार भेजना।
उन्होंने आगे कहा, गोदी मीडिया अपने आकाओं के आदेश पर गुरुग्राम की वाइट लैंड कंपनी के जिस मॉल को मेरा बता रही है उसका उद्घाटन व बखान हरियाणा के BJP MP एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने किया है। कंपनी के प्रमुख शेयर होल्डर नवदीप और डायरेक्टर के CM खट्टर के साथ मधुर संबंध है। अब करो उनकी CBI जाँच..।
