Politics:- इस समय विवादित बयानों को लेकर हिन्दू मुस्लिम आपस मे भिड़े हुए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद उफान पर है। वही अभी हाल ही में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भारत की विदेशों तक आलोचना हो रही है भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है वही अब सोशल मीडिया पर एक टीवी डिबेट का नया वीडीयो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मौलाना इलियास शरफ़ुद्दीन ने ठहाका लगाते हुए शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर लोग यूपी पुलिस (UP Police) से FIR करने की मांग कर रहे हैं। यह वीडीयो जी न्यूज चैनल का है इस चैनल पर हो रही डिबेट के दौरान मौलाना ने शिवलिंग पर टिप्पणी की थी मौलाना ने कहा था कि राम और कृष्ण भी मूर्तियों की पूजा नहीं करते। इस दौरान मौलाना ने कहा कि श्री कृष्ण और राम के रास्ते पर आओ। रावण और कंस का रास्ता छोड़ दो। इसके साथ यह भी कहा कि अगर श्री कृष्ण और राम जिंदा होते तो भारत में एक भी मूर्ति नहीं होती।
सोशल मीडिया पर मौलाना के इस वीडियो को नूपुर शर्मा के वीडियो के साथ भी वायरल किया जा रहा है और लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। एक बीजेपी नेता कहता है कि मौलाना ने इस वीडियो में अभद्र भाषा का उपयोग किया है उनके द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है उनका यह बयान एक षडयंत्र है वह सिर्फ कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने के उद्देश्य से इस प्रकार की बाते कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे। मौलाना इलियास पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के सम्पर्क में रहा है। पहले भी इस पर इस तरह के आरोप रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब उनकी गिरफ्तारी की मांग तूल पकड़े हुए हैं और लोग मुस्लिम समाज पर हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की बात कह रहे हैं।
