राजनीति- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के वैशाली लोकसभा क्षेत्र स्थित पारू हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बिहार की आवाम अब बदलाव चाहती है। नीतीश कुमार ने जनता के साथ छल किया है और उन्हें जंगलराज की ओर धकेल दिया है।
जनता उनके मंसूबो से परिचित है। आने वाले चुनाव में जनता उन्हें इसका जवाब देगी और अपने मत की ताकत के बलबूते इस धोखे का बदला लेगी। उन्होंने आगे कहा, बिहार की जनता जिस उत्साह, उमंग और खुशी के साथ भाजपा के पक्ष में खड़ी है। यह गर्व की बात है। जनता का यही समर्थन बिहार में परिवर्तन लाएगा। बिहार में आगमी चुनाव में कमल की विजय का बिगुल बजेगा और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
जेपी नड्डा ने आगे नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, सुशासन बाबू ने एनडीए सरकार से अलग होने का फैसला लिया यह उन्हें मुबारक। लेकिन मैं पूंछना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने किस पैमाने पर नाप कर यह फैसला लिया। क्या उन्होंने जनता के हित को नहीं सोचा। क्योंकि हम यहां सत्ता का सुख लेने नहीं आए थे। हमने बिहार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया।
लेकर जबसे बिहार में राजद की सरकार आई है। बिहार जंगलराज की ओर आगे बढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि बिहार में परिवर्तन लाया जाए। अब जनता पूर्ण रूप से भाजपा के समर्थन में खड़ी हो और इस बार चुनाव में विशुद्ध रूप से बिहार की आवाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के हाथों में बिहार की बागडोर सौंपे।
