अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर महिला भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। तमिलनाडु से निलंबित बीजेपी नेता गायत्री रघुराम ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में महिलाओं का सम्मान न होने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है साथ ही एक वरिष्ठ नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला।
नेता ने यह भी कहा कि वह उनके आरोपों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं साथ ही बता दें गायत्री रघुराम पार्टी की सांस्कृतिक शाखा की प्रमुख थीं।
गायत्री रघुराम ने अपने इस्तीफे को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने एक ट्वीट में प्रदेश के पार्टी चीफ अन्नामलाई के लिए काम करने वाले एक “वॉर रूम” द्वारा उन्हें ट्रोल करने का भी आरोप लगाया है और गायत्री रघुराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष को टैग करते हुए लिखा है कि-“मैंने भारी मन से तमिलनाडु बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है और महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर और समान अधिकार व सम्मान भी नहीं दिया जाता। इसके साथ ही अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सच्चे कार्यकर्ताओं की किसी को परवाह नहीं होती है और सच्चे कार्यकर्ताओं को भगाना ही अन्नामलाई का एकमात्र लक्ष्य भी है। और अंत में उन्होंने लिखा बीजेपी को मेरी शुभकामनाएं…”
जानकारी के लिए बता दें बीजेपी नेता त्रिची सूरिया द्वारा एक महिला सहयोगी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर उन्होंने इसका विरोध किया था और इसके बाद उन्हें पार्टी को बदनाम करने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था और उन पर नवंबर में यह ऐक्शन लिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *