राजनीति: देश मे महंगाई से आम आदमी परेशान हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के लिए विपक्ष केंद्र सरकार को सावालो के घेरे में उतार रही है। विपक्ष का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार को बढ़ती महंगाई ओर देश के मुद्दे नहीं दिखाई देते। वही अगर हम बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी की करे तो यह आय दिन अपने नुकीले सावालो से केंद्र सरकार पर प्रहार करते रहते हैं।
वही अब कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा है ओर उनसे GST वापस लेने को कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि महंगाई से जूझती जनता के लिए ‘गब्बर’ की रेसिपी: कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ। ‘मित्रों’ की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये GST वापस लेना भी होगा।
महंगाई से जूझती जनता के लिए ‘गब्बर’ की रेसिपी:
कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ।
‘मित्रों’ की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये GST वापस लेना भी होगा। pic.twitter.com/rsOia8Gwie
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2022
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर कहता है कि “जिनके खुद के घर शीशे के बने होते हैं,वो दूसरों के घर पत्थर नहीं मारा करते” राहुल गांधी
आपकी पार्टी की सरकार भी राजस्थान में चार सालों से युवाओं की पुकार नहीं सुन रही। वही दूसरा यूजर कहता है कि मोदी सरकार का फंडा, आमजन को भूखा मारो आमजन मोदी जी के जुमलों से अपना पेट भरे! और अमीर मित्रों की तिजोरियां भरो! एक यूजर कहता है कि “आधी रोटी” खाएंगे कॉंग्रेस को जिताएंगे ऐसा नारा भूतकाल में चुनाव के वक़्त कॉंग्रेस पार्टी का हुआ करता था जो कि उनके वक़्त भारत की जनता के हालात कैसे थे ये बयान कर रहा है।
