इस भाजपा मंत्री को सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया मोदी का वेटर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। वैसे तो सुब्रमण्यम स्वामी पिछले कई महीनों से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते नज़र आ रहे हैं। 

अब स्वामी ने मोदी सरकार से कहा है कि अगर सरकार कहती है कि कोई नहीं आया है तो वेटर लगातार क्यों चीन की आक्रामकता पर रोना रो रहा है। माना जा रहा कि वेटर शब्द का प्रयोग स्वामी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए उपयोग किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में लिखा कि, “भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता के बारे में वेटर हर दिन क्यों रो रहा है जब पीएम “कोई नहीं आया” कहते हैं? पहले वेटर ने बार-बार कहा चिंता है वहीं अब इसमें नया क्या हुआ है?” 

आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। गुरूवार को उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और उन्हें एक करिश्माई नेता के रूप में बताया था।

उससे पहले गुरुवार सुबह भी स्वामी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और लिखा, “जनता पार्टी और फिर भाजपा के शुरुआती दिनों में, हमारे पास पदाधिकारियों के पदों को भरने के लिए पार्टी और संसदीय दल के चुनाव होते थे। वहीं पार्टी संविधान को इसकी आवश्यकता है।पर  आज बीजेपी में कोई चुनाव नहीं है। हर पद के लिए मोदी की मंजूरी से एक सदस्य को मनोनीत कर लिया जाता है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *