Trump in India: आपस में भिड़े विपक्षी बोले गैंगेस्टर को बचाने के लिए इस पार्टी ने किए हैं 55 लाख खर्च

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि जिसके अनुसार केन्द्र सरकार ने ट्रंप के 36 घंटे के भारत दौरे पर 38 लाख रुपए ख़र्च किए थे।

जिसमें उनका रहना, खाना, लॉजिस्टिक समेत तमाम खर्च को शामिल किया गया है। बता दें कि एक RTI एक्टिविस्ट द्वारा दाखिल की गई RTI के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बारे में जानकारी दी है। आपको यह भी बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 2020 में अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ दो दिनों के लिए 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आए थे जिस दौरान ये खर्च हुआ वहीं इसपर अब कुछ विपक्षी दल आपस में ही भिड़ते नज़र आ रहें हैं।

बता दें इस दौरान ट्रम्प ने अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा की थी वहीं वो 24 फरवरी को तीन घंटे के लिए अहमदाबाद में भी थे और 22 किमी लंबा रोड शो भी किया था। इसके साथ ही ट्रम्प ने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी थी और तब नए बने मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा भी बने थे यहाँ उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम नमस्ते ट्रंप में भी हिस्सा लिया था। 

इसके बाद जैसे ही सियासत बढ़ी विपक्षी आपस में ही भिड़ गए। इस कड़ी में एक बयान सामने आया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर जितना खर्च हुआ, उससे कहीं ज्यादा पैसा कांग्रेस ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को बचाने के लिए किया गया था। आपको बता दें कि यह आरोप पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने लगाया है। 

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में VVIP ट्रीटमेंट देने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जनता के लाखों रुपियों को हवा में उड़ाया था।

इसके साथ ही मुख़्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार से बचाने के लिए भी 55 लाख से अधिक रुपये का खर्च किया गया था।  

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *