केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्वीट पर मचा बवाल लोग बोले पीएम इनको कुछ पढ़ाइए

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को मात दे दी है। वहीं जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 130 रन भी बनाए थे साथ ही पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर तक 129 रन ही बना पाई थी। पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं थी। वहीं इसी बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उनकी इंग्लिश को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ाने लगे।
गिरिराज सिंह ने किया था ऐसा ट्वीट
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘boys pled bell’। बता दें गिरिराज सिंह के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेने लगे। कोई उन्हें इंग्लिश क्लास लेने की सलाह देने लग गया तो वहीं कुछ लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि इन्हें कुछ पढ़ाइए भी। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह कहना है कि गिरिराज सिंह ने ऐसा ट्वीट करके पाकिस्तान पर तंज भी कसा है।
इसी कड़ी पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा कि बहुत अच्छे, सर… एंटायर इंग्लिश के लिए। वहीं पत्रकार संजय किशोर ने कमेंट किया – शेक्सपियर ने कब्र में करवट ली है। दुष्यंत नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि – हमारे सेंट्रल मिनिस्टर पाकिस्तान को ट्रोल भी कर रहे हैं। अमरीश कुमार चौबे नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि हंगामा है क्यों बरपा… अब एक हिंदू कार्यकर्ता अंग्रेजी में ट्वीट भी नहीं कर सकता है क्या?
इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे दो मैचों में पहली बार जीत हासिल कर सुर्खियों मर्म  है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 130 रनों का लक्ष्य सौंपा था लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज आठ विकेट पर मात्र 129 रन ही जुटा पाए। बता दें पाकिस्तान इससे पहले एक और रोमांचक मुकाबले में भारत से बस 4 विकेट से हार गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *