डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों को जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी से मिलने के समय मांगा और वो 10 जनपथ जाकर उनका शुक्रिया अदा करना चाह रहें थे।
वहीं उनको समय नहीं मिला। साथ ही सोनिया गांधी के दिमाग में कुछ और ही प्लान था। वो चाहती थीं कि खुद खड़गे के घर जाकर वह माहौल की शक्ल बदल दें। खड़गे की जीत के बाद सोनियां गांधी और प्रियंका वाड्रा उनके घर भी पहुंचीं। वहीं दोनों ने गर्मजोशी के साथ खड़गे दंपति से मुलाकात भी की।
खड़गे परंपरा को कायम रखते हुए गांधी परिवार के पास खुद जाने के इच्छुक थे। पर सोनिया गांधी ने लीक से हटकर कुछ करने का मन बनाया। जिसके बाद सारा फोकस 10 जनपथ की बजाए खड़गे के घर 10 राजाजी मार्ग पर चला गया।
सोनिया के साथ प्रियंका उनके घर पहुंचीं। साथ ही फूलों के गुलदस्तों का आदान प्रदान हुआ। और सोनिया साथ में प्रियंका ने खड़गे की पत्नी राधाबाई से मुलाकात की।
गांधी परिवार ने केवल एक बार इस परंपरा को तब तोड़ा था जब मनमोहन सिंह के घर सोनिया गांधी खुद पहुंच गई थीं। उस दौरान कोयला घोटाले में पूर्व पीएम को समन जारी किया गया था। सोनिया ने पार्टी दफ्तर से मनमोहन के घर तक एक मार्च भी निकाला था। कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता का सबूत देने के लिए सोनिया ने ऐसा आयोजन किया था। रवायत के मुताबिक कांग्रेस के नेता गांधी परिवार के घर जाकर मुलाकात भी करते रहे हैं।
