43वें दिन कहा पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अबतक इतनी दूरी की कवर

admin
By admin
2 Min Read

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 43वें दिन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के कुरनूल के बनवासी गांव से करी है। वहीं वह अपनी इस यात्रा के दौरान किसानों से मुलाकात करते हुए भी दिखे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरों को शेयर कर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि, किसान इस देश की ‘जड़’ है और उसे मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी भी है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इस यात्रा ने अबतक 1000 किमी से अधिक की दूरी भी तय कर ली है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 150 दिनों में लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करने की कोशिश है। वहीं इस दौरान 12 राज्यों से यह यात्रा होकर जाएगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि लोग आखिर कांग्रेस को वोट दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे दलों के मुकाबले कांग्रेस को वोट देने के कई कारण मौजुद हैं। इसमें पहला कारण तो यह है कि कांग्रेस देश की ऐसी इकलौती पार्टी है जो एक-एक भारतीय का प्रतिनिधित्व भी करती है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसी के साथ जाति, समुदाय, धर्म या राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती। वहीं इसके अलावा गरीबों, किसानों, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का कर्तव्य भी कांग्रेस ही निभाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *