क्यों इंदिरा गांधी को याद करके भावुक हो गए राहुल गांधी

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस की जमीनी छवि गढ़ने के लिए शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुँच गई है और कल कर्नाटक में यात्रा का आख़िरी दिन था। 
यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी भावुक हो गए। उन्होंने कहा राज्य से हमारा पुराना नाता है। दादी और माता ने यहां से महत्वपूर्ण चुनाव जीते हैं। 
आप लोगो के समर्थन से इंदिरा गांधी ने1978 में चिकमंगलुरु से चुनाव जीत मैं यह भी नहीं भूल सकता कि आपने (1999) में बेल्लारी से सोनिया गांधी को जीत दिलाई थी।
उन्होंने आगे कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया। आपके प्यार और आभार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। भाजपा और आरएसएस ने पूरे देश में हिंसा और घृणा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने एकता में फूट डाली है। देश को बांटने का काम किया है।
हम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगो को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों के लिए सरकार कुछ नही कर रही। किसान परेशान हैं वह न किसानों की मदद कर रहे हैं और न उनको उनकी नीतियों का लाभ प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, देश महंगाई , बेरोजगारी से परेशान हैं। युवा रोजगार के लिये भटक रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है। उनकी नोटबन्दी और जीएसटी लोगो के लिए समस्या बन गई है। इससे लाखो युवाओं का रोजगार चला गया है।
वह आगे बोले, भारत का एक व्यक्ति दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति है। वह प्रधानमंत्री का मित्र हैं। एक ओर दुनिया के सबसे अमीर भारत मे है और एक तरह भारत मे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *