देश:- बीते कई महिनों से जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 30 जनवरी को खत्म को जाएगी। इस यात्रा ने जनता के बीच कांग्रेस की छवि बुनने से लेकर राहुल गांधी को गम्भीर नेता के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरंभ से यह दावा करते आ रहे हैं कि भारत जोड़ो का उद्देश्य राजनीति नहीं है क्योंकि यह यात्रा प्रेम, विश्वास, नफ़रत के खिलाफ और महंगाई, बेरोजगारी पर वार है।
सूत्रों का दावा है कि यह यात्रा 136 दिनों में पूरी हुई है। यात्रा में 116 दिन यात्रियों ने चला है। प्रतिदिन इस यात्रा में लोग 23 से 24 किलोमीटर की यात्रा करते थे। इस यात्रा के बाद जब इसका समापन होने को है और कल राहुल गांधी ने जब घण्टाघर के सामने झंडा फहराया तो लोग बोले हमें उम्मीद है कि बदलाव आएगा।
इस यात्रा ने मोदी की काफी आलोचना की और जनता के बीच जाकर लोगों को समझा कि आखिर उन्हें क्या चाहिए। सूत्रों का कहना है कि जमीनी स्तर पर जम्मू कश्मीर के लोगों की कई समस्या हैं। उनकी आवाज हुकूमत तक नहीं पहुँच रही है। उन्हें यह उम्मीद है कि राहुल गांधी उनकी बात उठाएंगे।
राजनीति के विशेषज्ञ का कहना है कि यह यात्रा कांग्रेस के लिए आगामी समय मे एक मौका लेकर आई है। इस यात्रा से कांग्रेस उठकर खड़ी हो सकती है। अगर कांग्रेस अपनी नीतियों का सदुपयोग करती है तो वह सत्ताधारी दल के सामने मजबूती से उभरेगी और उन्हें कांटे की टक्कर देगी। वहीं यदि कांग्रेस को विपक्ष और जनता का समर्थन मिल गया तो 2024 में दिल्ली में अलग ही माहौल दिखाई देगा।