दूल्हा करता रहा डांस गुस्साई दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी

admin
By admin
5 Min Read

डेस्क। आप भी शादी के सीजन का इंतजार करते होंगे। किसी अपने की शादी में डांस और धमाल मंचाने के लिए प्लैनिंग भी करते होंगे। पर राजस्थान के चुरू जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे अपनी ही शादी में दूल्हा डांस में इतना मशरूफ हो गया कि अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना उसे मंहगा पड़ा गया। बारात में हुआ कुछ यूं कि देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और दूल्हे के ससुराल वाले इतने नाराज हो गए की बेटी की शादी दूसरे लड़के से कर उन्होंने दुल्हन को विदा कर दिया।

राजस्थान के चुरू जिले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना मंहगा पड़ा गया। देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी किसी अन्य लड़के से कर दुल्हन को विदा भी कर दी।

इसके बाद जब दूल्हे की बारात मंडप पहुँची और वहां का नजारा देखा तो सभी हैरान रह गए। दूल्हे को अपनी बारात में इतना धमाल मचाने के बाद खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद दूल्हा बौखला उठा और अपने परिजन समेत शिकायत लेकर थाने पहुँचा। पूरी बारात बिगैर दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। थाने में पुलिस ने दोनों परिवार वालों को समझाकर मामले को रफा दफा करवा दिया।

विस्तार से जानिए पूरा मामला

राजस्थान के चुरू जिले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना से ही फुरदत नहीं मिली कि वो मंडप तक जा सके। जब बहुत देर तक बारात मंडप में नही पहुँची तो नाराज परिजनों ने दुल्हन का ब्याह किसी दूसरे के साथ रचाकर उसे विदा कर दिया। इसके बाद हुड़दंग मंचा रहे दूल्हे और बारातियों को दुल्हन के घर वालो ने खाली हाथ ही वापस लौटा दिया। 

दूल्हे पक्ष ने पुलिस के पास पहुंचकर इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की। मामला चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 15 मई को अनिल के पुत्र महावीर बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास मंजू के घर बारात लेकर पहुँचे। बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ सौ से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे पर मस्त हो गए। इसमें दूल्हा भी हुड़दंग करने लगा। रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली थी। इसके बाद डीजे की धुन और शराब के नशे में शराबी ऐसे डूबे कि करीब रात 2 बजे तक नाचते झूमते रहे।

इस हुड़दंग को देख कर दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। रात को 2 बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं तो इस बात से दुल्हन के घर वाले नाराज हो गए। उन्होंने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो दोनों पक्षो के लोगों में खूब झगड़ा हुआ। 

बार बार दुल्हन वालों के बारातियों को बुलाने के बाद भी जब वो नहीं आए और फेरो का शुभ मुहर्त भी बीता जा रहा था। इसे देखकर दुल्हन और उनके घरवालों ने शादी एक अन्य लड़के से कराने का फैसला कर लिया। 1 बजकर 15 मिनट पर जोकि शादी का शुभ मुहर्त था; घर वालो ने उसकी शादी एक अन्य लड़के से कर दी।

फिर जब बाराती रात को 2 बजे बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां के हालात देख उनके होश उड़ गए। अपने सामने दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी की शादी किसी और के साथ होते देखी। मंडप पर दूसरा दूल्हा उनकी दुल्हन के साथ फेरे ले रहा है। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और दुल्हन की विदाई भी कर दी गई। 

इस पूरे प्रकरण को देख बौखलाया दूल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ थाने शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनो ही पक्षों को बैठाकर समझाया की और इसके बाद दोनो पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर लिखित में शादी कैंसिल होने का पुलिस को लिखकर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *