Elon Musk पर लगा थ्रीसम का आरोप

0
11

डेस्क। हॉलीवुड की जाने माने एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड (Amber Heard) के बीच चल रहा विवाद कभी थम ही नहीं रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। इस विवाद में टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) का नाम भी बड़ा चर्चा में आ गया है।

उन्होंने कोर्ट में सुनवाई के दौरान दावा किया था कि उनकी एक्स वाइफ अंबर हर्ड टेस्ला का सीईओ एलन मस्क संग अफेयर था। इतना ही नहीं डेप ने कहा था कि एलन मस्क ने उनकी पूर्व पत्नी समेत अन्य मॉडल के साथ थ्रीसम भी किया था।

इसपर एम्बर ने सफाई दी की कोर्ट की सुनवाई में डेप के इस आरोप के बारे में बात करते हुए एम्बर ने कहा वो मस्क से मेट गाला में मिली थीं। जहां रेड कार्पेट पर वो डेप के साथ खड़ी हुईं थीं। तब वो एक दूसरे को पहचानी भी नहीं थीं। 

हर्ड ने कहा,”मस्क ने मुझे याद दिलाया कि हम पहले मिल चुके हैं। हमने रेड कार्पेट की वेटिंग लाइन में बातें की। वो एक सज्जन व्यक्ति लग रहे थे।”

आपको बता दें कि जॉनी डेप द्वारा मस्क और हर्ड के अफेयर की बात पर दोनों के पूर्व टैलेंट मैनेजर ने भी अपनी गवाही दी थी। उन्होंने अपने बयान में इस बात का खुलासा किया था कि एंबर हर्ड और एलन मस्क के बीच अफेयर था। साल 2016 में हर्ड जॉनी डेप के साथ रिश्ता सुधारना चाहती थीं और साथ ही एलन मस्क को डेट भी कर रही थीं।