सपने में दिखें चांदी के बर्तन तो जरा संभल जाएं

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क । जीवन शैली में बर्तन का बहुत बड़ा महत्व होता है। वैसे तो मेहमानों का सत्कार करने में चमचमाते हुए बर्तन परिवार की समृद्धि का सीधा संकेत देते है। वैसे तो हजार सालों पहले से समृद्धशाली लोगों के रसोई में बहुमूल्य धातुओं के बर्तनों में भोजन करने का प्रचलन रहा है। अगर थोड़ा अध्ययन किया जाए तो हमें तांबे, मिट्टी और चांदी के बर्तनों के इस्तेमाल का अवशेष आसानी से मिल जाएंगा।

सालों पहले लोग चांदी के विभिन्न बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि चांदी के बर्तन में खाना खाने से हमारा दिमाग तेज होता है । चांदी के बर्तन से पानी पीने से हमारा मन शांत होता और शीतलता आती है।

चांदी को चंद्रमा की धातु भी कहा जाता है। पुराने लोगों की माने तो चांदी से मन एवं शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

बता दें कि चांदी हमारे मन की कारक मानी जाती है एवं हमारे मन को स्थिर करने में भी काफी मदद करता है। इसी कारण से पुराने जमाने में राजा महाराजा सोने चांदी के बर्तनों में खाना खाने को प्रिफरेंस देते थे। 

सपने में चांदी के बर्तन दिखने  से क्या होता है

1.किसी बीमार आदमी के सपने में अगर चांदी का बर्तन दिखाई देता है। तो इसके पीछे का अर्थ है कि उसकी पीड़ा समाप्त होने वाली है।

2.यदि किसी कुंवारे लड़के या कुंवारी लड़की के सपने में चांदी का बरतन दिखता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। उसको सौभाग्य बढ़ाने वाला बताया गया है।

3.किसी नौकरी पेशा वाले लोगों को सपने में चांदी का बर्तन दिखाई दें तो इसका मतलब है, उनके दोनों हाथों में अब घी के लड्डू आने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *