26 से 28 मार्च तक खेली जाएगी चंडीगढ़ क्रिकेट लीग, मुकाबले अब 12 टीमों के बीच

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

चंडीगढ़। शहर के युवा और प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के मकसद से चंडीगढ़ क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से शुरू होगी। टूर्नामेंट भारतीय युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ की ओर से आयोजत करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 12 टीमों ने पंजीकरण करवाया है।

भारतीय युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष शशांक भट्ट ने बताया कि इस साल भारतीय युवा शक्ति क्लब की ओर से यह पहला क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों ने उत्साह दिखाया है। शहर में खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच देने के उद्देश्य से भारतीय युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ क्रिकेट लीग की शुरुआत करने जा रहा है। टूर्नामेंट तीन दिन 26 से 28 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने दशहरा मैदान पर खेले जाएंगे।

क्लब की ओर से आने वाले समय में भी और क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दलदल से निकालना भी है। शशांक ने बताया कि चंडीगढ़ स्पोर्ट्स विभाग को शहर के स्लम एरिया में कोई न कोई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जरूर आयोजित करवाने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके और युवा नशे की ओर न जाएं।

टूर्नामेंट में पहले लीग मैच खेले जाएंगे। मैच सुबह सात बजे सें दस बजे तक और शाम चार सें सात बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, रनरअप टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच आठ-आठ ओवर के होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *