डिविलियर्स की चाहत T20 के बाद वनडे खेलने की, कही दिल की बात इस क्रिकेटर से

0
12

[object Promise]

मेलबोर्न। दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कुछ दिन पहले ही टी20 विश्व कप खेलने की चाहत प्रकट की थी और अह इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपने देश के लिए वनडे खेलने की ख्वाहिश को भी जाहिर किया है। गौरतलब है कि डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन हाल ही में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वे संन्यास से वापसी कर टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं।

डिविलियर्स इस समय ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबोर्न हीट के बीच खेले गए मैच के दौरान कमेंटेटर और पूर्व कंगारू विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से बात करते हुए वनडे खेलने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा खेलना पसंद करता हूं, यह कभी भी समस्या नहीं रहा।

मैं हमेशा से दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना चाहता था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। डिविलियर्स को लगता हैे कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर की अहम पदों पर नियुक्ति से देश को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि मैं मार्क बाउचर, स्मिथ से बात करता रहता हूं। उम्मीद है कि यह सभी अच्छा काम करेंगे। हमारे बीच कुछ बातें हुई हैं। मुझे निश्चित तौर पर कुछ रन करने होंगे। 35 साल के डिविलियर्स ने 114 टेस्ट में 8765, 228 वनडे में 9577 और 78 टी20 मैच में 1672 रन बनाए थे।