कब कहेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बताया मोहम्मद हफीज ने

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

लाहौर। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने कहा है कि वे इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हफीज को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में जगह मिली है। सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से लाहौर में हो रही है।

उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं टी20 विश्व कप खेलना चाहता हूं और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चला जाऊंगा। हफीज ने 2003 में पाकिस्तान के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने अपने देश के लिए 55 टेस्ट मैचों में 3652 रन बनाए हैं और 53 विकेट लिए हैं।

हफीज ने पाकिस्तान से 218 वनडे भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50 ओवरों के प्रारूप में 6614 रन और 139 विकेट लिए हैं। हफीज पाकिस्तान की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। वे पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तान के लिए 17 साल तक खेला और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। कई बार मैंने अपनी गेंदबाजी को मिस किया। हफीज का गेंदबाजी एक्शन लगातार विवादों में रहा और संदिग्ध पाए जाने के कारण उन पर गेंदबाजी करने पर बैन भी लगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *