टोक्यो ओलंपिक : खुशी की खबर – जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालिफाई

admin
By admin
3 Min Read

टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन सुबह-सुबह भारतीय फैन्स के लिए खुशी की खबर आई. जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं कुश्ती में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में रवि कुमार ने ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया) को 13-2 से हराकर अगले दौड़ में पहुंच गए हैं.

बुधवार को भारतीय महिला हॉकी और बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन से भी काफी उम्मीदें हैं. हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है. वह फाइनल में पहुंचकर इसमें और इजाफा करना चाहेगी.

ऐसा ही कुछ हाल लवलिना का भी है. अपने पहले ही ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकीं लवलिना अब सिल्वर या गोल्ड पक्का करना चाहेंगी. इसके अलावा भारत को कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर थ्रो फेंक किया फाइनल के लिए क्वालिफाई

नीरज पूल ए में शामिल थे. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंका. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक की उम्मीद जगाई. चोपड़ा की ओलिंपिक की तैयारियां चोट और कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुई थीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को बिलकुल निराश नहीं किया और ओलिंपिक में अपनी पहली ही थ्रो पर फाइनल में जगह बना ली. वहीं दूसरे भारतीय थ्रोअर शिवपाल सिंह फाइनल के दौड़ से बाहर हो गए हैं. उन्होंने तीसरी कोशिश में 74.81 मीटर का थ्रो किया. इससे पहले वे दूसरे प्रयास में 74.80 मीटर ओर पहले प्रयास में 76.40 मीटर का थ्रो किया था.

आज के भारतीय मुकाबले 

मुक्केबाजी
सुबह 11:00 बजे से लवलिना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा बॉक्सिंग का सेमीफाइनल

हॉकी
दोपहर 3:30 बजे से भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल

कुश्ती
अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू हो चुका है. अंशु का मुकाबला पांचवें नंबर पर होगा.
दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00 बजे से शुरू हो चुका है. दीपक का मुकाबला आठवें नंबर पर होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *