Home खेल धोनी के भविष्य पर खतरा! BCCI के वार्षिक अनुबंध में नहीं मिली...

धोनी के भविष्य पर खतरा! BCCI के वार्षिक अनुबंध में नहीं मिली जगह, ये है 27 क्रिकेटर्स की सूची

3
0

[object Promise]

मुंबई। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (38) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही एक बार धोनी के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वे टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाडिय़ों के लिए गुरुवार को वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा की है। ये अनुबंध सूची अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक का है, जिसमें धोनी को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है। धोनी ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से ही एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल खिलाडिय़ों में ए-प्लस ग्रेड में तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इन तीनों खिलाडिय़ों को अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए 7-7 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी।

वहीं, ए-ग्रेड में 11 क्रिकेटर्स रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों को 5-5 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इसके अलावा बी-ग्रेड में पांच खिलाडिय़ों को रखा गया है।

इनमें रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। इन पांचों खिलाडिय़ों को 3-3 करोड़ रुपए की राशि हासिल होगी। बीसीसीआई ने ग्रेड-सी में आठ खिलाडिय़ों को रखा है। इन आठ खिलाडिय़ों में केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर हैं और इन्हें 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

[object Promise]

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।