50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा CGST अधीक्षक अक्षय कुमार शर्मा को

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जयपुर। झुंझुनूं एसीबी की टीम ने ट्रांसपाेर्ट की गाड़ियाें काे राेके रखने और चालान भरने की धमकी देकर ट्रांसपाेर्ट व्यापारी से मंथली मांगने वाले सीजीएसटी संभाग सीकर के अधीक्षक अक्षय कुमार शर्मा और उसके दलाल काे दबोच लिया है। अधीक्षक ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेने के लिए अपने पाेलाे ग्राउंड स्थित फ्लैट पर बुलाया था। इसके बाद दलाल काे रुपए देने की बात कही ताे दलाल व्यापारी काे लेकर उसकी ट्रांसपाेर्ट कंपनी के ऑफिस में ले गया और वहां50 हजार रुपए लेते ही एसीबी ने उसकाे दबाेच लिया।

एसीबी झुंझुनूं के पुलिस निरीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में सीजीएसटी संभाग सीकर के अधीक्षक अक्षय कुमार शर्मा तथा दलाल सुरेश स्वामी काे गिरफ्तार किया है। इनसे रिश्वत की राशि के 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए थे। इससे पहले ट्रांसपाेर्ट व्यापारी व वार्ड संख्या के 50 के पार्षद माेहर सिंह गाैड़ ने ब्यूराे कार्यालय में लिखित शिकायत में बताया था कि उसकी सुनील ट्रांसपाेर्ट कंपनी है। उसकी कंपनी का माल दिल्ली, लुधियाना, अहमदाबाद, पानीपत, जयपुर आदि जगहों से आता है।

अधीक्षक अक्षय कुमार जाे उसकी गाड़ियाें काे राेकता है और गाड़ियाें का चालान भरने की धमकी देकर मेरे ऊपर रिश्वत देने का दबाव बना रहा है। वह मेरे से मार्च 2019 से अब तक के एक लाख रुपए की मंथली मांग रहा है। इसका 24 जनवरी काे सत्यापन करवाया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *