[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अब ये मामला आया सामने, कलायत के व्यापारियों में कुख्यात बिन्नी पंडित गैंग का खौफ
प्रदेश

अब ये मामला आया सामने, कलायत के व्यापारियों में कुख्यात बिन्नी पंडित गैंग का खौफ

admin
Last updated: April 18, 2026 9:21 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कैथल। राजौंद में दोहरे हत्याकांड के आरोपित कुख्यात बिन्नी पंडित के बदमाशों की दहशत से कलायत के व्यापारियों में खौफ है। 16 फरवरी को 15 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर एक रेडिमेड शोरूम के संचालक पर इस गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद बिन्नी सहित कई बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनके पकड़े जाने के बाद एक और व्यक्ति सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दी है कि उनसे भी 13 फरवरी को बिन्नी पंडित का नाम लेकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस थाना कलायत में यह केस दर्ज किया गया है।

इसमें शहरनिवासी कृष्ण सिंह ने कहा कि वह बस स्टैंड कलायत के सामने स्थित कृष्णा अस्पताल का मालिक है। 13 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने उससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि यह पैसे बिन्नी पंडित ने मांगे हैं। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

जान का बताया खतरा

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अपने स्तर पर फोन करने वाले की पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगाया। इसलिए उसे पुलिस में शिकायत देने में देरी हुई, क्योंकि उसने सोचा कि पहले वह अपने तरीके से पता लगाएगा। साथ ही इन दिनों वह अपने भतीजे की शादी में भी व्यस्त था। शिकायत में उसने कहा कि उसे फोन करने वाले से जान-माल का खतरा है। इसलिए उसका पता लगाकर कार्रवाई की जाए। कृष्ण सिंह की शिकायत पर थाना कलायत में बिन्नी पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

16 फरवरी को भी की थी फायरिंग

बता दें कि 16 फरवरी को कलायत में ही एक रेडिमेड शोरूम संचालक पर 15 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने के चलते फायरिंग की गई थी। उसने बताया था कि वह दुकान पर बैठा था, तक कुछ बदमाश आए और उस पर गाेलियां चला दीं। इस हमले में वह बाल-बाल बच गया था। इस हमले में जेल में बंद बिन्नी पंडित पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया गया था। बिन्नी पंडित तब कैथल की जेल में बंद था। उस पर राजौंद में एक बिजली कर्मी सहित दो लोगों की हत्या के आरोप हैं और उसका मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने रेडिमेड शोरूम संचालक पर हमले के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में रेडिमेड शोरूम संचालक की बजाय कलायत थाना के एक पुलिस कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article न उधर की…, आशिक ने बेइज्‍जत कर घर से निकाला, धर्मसंकट में फंसी विवाहिता… न इधर की
Next Article रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वर्चुअली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?