[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वर्चुअली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को
प्रदेश

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वर्चुअली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को

admin
Last updated: April 18, 2026 9:21 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कोटद्वार। कोटद्वार और दिल्‍ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्‍यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक भी वर्चुअल माध्‍यम से समारोह से जुड़े। यह रेलगाडी रोजाना सुबह सात बजे दिल्‍ली से कोटद्वार के लिए चलेगी। अपराह्न एक बजकर 40 मिनट पर कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से अपराहन 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेगी। रात्रि 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों की बदौलत रेलवे ने उन्नीस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कोटद्वार क्षेत्र को जनशताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल कोटद्वार रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से इस रेल को ही झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। पूर्व में रेल को कोटद्वार स्टेशन से पौने चार बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन अब समय में परिवर्तन कर दिया है। नये समय के अनुसार, रेल तीन बजकर बीस मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी व रात्रि नौ बजकर पचास मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व में दिल्ली पहुंचने का समय रात्रि दस बजकर बीस मिनट था। दिल्ली से पूर्व समयानुसार ही सुबह सात बजे रेल कोटद्वार के लिए निकलेगी व दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर कोटद्वार पहुंचेगी।

दो स्टेशनों पर ठहराव रोका

यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों पर अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए महकमे ने पूर्व प्रस्तावित स्टेशनों में से दो स्टेशनों पर रेल का ठहराव समाप्त कर दिया है। अब रेल कोटद्वार से नजीबाबाद, मौजमपुर, बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर, मंडी धनौरा, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद से होकर दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व में पिलखुवा व शहादरा में भी रेल को रुकना था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अब ये मामला आया सामने, कलायत के व्यापारियों में कुख्यात बिन्नी पंडित गैंग का खौफ
Next Article घर बैठे चेक कर सकते हैं LIC Policy Status, जानिए हर एक जानकारी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?