प्रदेशउत्तर प्रदेशUP में आगरा के बाद लखनऊ में सबसे अधिक संक्रमित, जिन जिलों...

UP में आगरा के बाद लखनऊ में सबसे अधिक संक्रमित, जिन जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज उन्हें नहीं खोलेगी सरकार

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टीम-11 के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन जनपदों में 10 से ज्यादा कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले आए हैं, उन जनपद को नहीं खोला जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संदिग्ध लोगों की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया है।उत्तर प्रदेश गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी। उप्र के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को कहा कि जिन जिलों में दस से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं, उनको न खोलने के बारे में आज देर रात तक फैसला ले लिया जाएगा। वहीं सरकार की तरफ से बताया गया कि उप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1084 तक पहुंच गई है जिसमें 959 मामले एक्टिव हैं और 108 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अवस्थी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से उद्योगों को सशर्त खोले जाने को लेकर आज सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। पूरे प्रदेश में 50810 लोग होम डिलिवरी में जुटे हुए हैं। वहीं हॉटस्पॉट इलाकों में 1393 लोग होम डिलिवरी में जुटे हुए हैं। अभी तक 154784 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर आयीं थी जिनका निवारण किया गया है।

10234 मरीजों को क्वारैंटाइन में रखा गया

इस मौके पर उप्र के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1084 हो गई है जिसमें अभी 959 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 108 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 1050 मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं। वहीं 10234 मरीजों को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

राज्य में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 28,484 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 27,262 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 248 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में 66,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 31,072 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,234 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

108 हुए डिस्चार्ज, 17 की मौत

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 17 मौतें हुईं हैं। इनमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मेरठ व मुरादाबाद जिले में 2-2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में तीन मौतें रविवार को हुई हैं। वहीं अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 108 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। आगरा से 13, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 38, लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 4, मोरादाबाद से 1, प्रयागराज से 1, बरेली से 6, हाँथरस से 4, मेरठ से 15, महराजगंज से 6 व प्रतापगढ़ से 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।

लखनऊ में बनाई गई अस्थायी जेल

लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कालेज में अस्थाई जेल बनाई गई हैं। विदेशी नागरिकों के लिए पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाई हैं। मड़ियांव, अमीनाबाद की मरकज मस्जिद व अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए 23 विदेशी नागरिकों को इस अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया।14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में सभी क्वारैंटाइन किये गए हैं। जांच में इन विदेशी नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं। सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories