कुशीनगर में चीन के राष्ट्रपति का पुतल दहन कर बोले नहीं चाहिए चाइनीज सामान

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

कुशीनगर: जिले में बार्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और इसमें भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना से लोग गुस्से और गम में हैं। लोगों का कहना है कि अब चीन भी पाकिस्तान जैसा दुश्मन बनता जा रहा है। लिहाजा चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहिए। लोग चीन के सामानों को नहीं खरीदने की बात कह रहे हैं। आज भारत के साथ चाइना ने विश्वासघात किया है और हमारे जवानों को शहीद किया है ।

 

चाइना के इस दुस्साहस पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन करते हुए युथ कांग्रेस कुशीनगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा तख्तियां लेकर चाइना बहिष्कार के नारों के साथ मुर्दाबाद का नारा लगाया गया । पडरौना नगर में विधानसभा सहसंयोजक सुनील यादव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन,जिला महासचिव आर्यन बाबू,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री ऋषिकेश मिश्रा,अल्ताफ हुसैन,चंदन कुमार,मनोज बजाज दिवाकर आदि विरोध दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *