दो गज की दूरी,मास्क लगाना जरूरी-राहुल कुशवाहा

0
15

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत मास्क एवं सेनीटाइजर वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी द्वारा निर्धारित विधान सभा पड़रौना  कठकुईया मण्डल के ग्राम सभा जंगल बनबीरपुर,बसहिया  बनवीरपुर सिधवा मिश्रौली शे  सुखपुरा में मंडल अध्यक्ष श्री बिपिन बिहारी मिश्रा के साथ मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो व जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 62 के उम्मीदवार राहुल कुशवाह नरसिंह क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया। लोगों को कोरोना से बचाव का उपाय बताया तथा कहा कि संक्रमण की कोई दवा व इलाज न होने से दो गज की दूरी,मास्क लगाना जरूरी ही एक मात्र उपाय है।

 

श्री कुशवाहा  ने ग्रामीणों में पंफलेट व मास्क भी बांटा गया । इस मौके पर छेदी मिश्रा,कमलेश शाह,संजय कुशवाहा,संजय कुमार,संजय कुशवाहा,रामाशंकर कुशवाहा, हरिराम कुशवाहा,कमलपति कुशवाहा,भोला राय,राज कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा,अनुज विश्वकर्मा, संतोष कुशवाहा,अदयानंद कुशवाहा समेत कटकुईया मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल रहे ।