प्रदेशउत्तर प्रदेशव्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला को अश्लील वीडियो संदेश भेजा, मुकदमा...

व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला को अश्लील वीडियो संदेश भेजा, मुकदमा दर्ज

व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला को अश्लील वीडियो संदेश भेजा, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाली एक महिला के पति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो, संदेश, तस्वीरें भेजने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 51 में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 49 में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को व्हाट्सएप कॉल कर उसके साथ अश्लील बातें करता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को अश्लील वीडियो, अश्लील संदेश तथा अश्लील तस्वीरें भेजता है तथा महिला से अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहना है।सिंह ने बताया कि महिला बहुत डरी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories