प्रदेशउत्तर प्रदेशTRIPURA PWD SCAM: गाजियाबाद में गिरफ्तार त्रिपुरा के पूर्व प्रमुख सचिव वाई.पी....

TRIPURA PWD SCAM: गाजियाबाद में गिरफ्तार त्रिपुरा के पूर्व प्रमुख सचिव वाई.पी. सिंह , 600 करोड़ रुपए का घोटाला

[object Promise]

गाजियाबाद। त्रिपुरा के पूर्व प्रमुख सचिव को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पूर्व प्रमुख सचिव और राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष का नाम वाई.पी. सिंह है। सिंह पर करीब छह सौ करोड़ रुपए के आर्थिक घोटाले का आरोप है। यह आरोपी पीडब्लूडी विभाग से संबंधित बताया जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि आरोपी को इंदिरापुरम अभयखंड तीन स्थित आईआरएस सोसायटी से पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए अगरतला अपराध शाखा की टीम यहां पहुंची थी। आरोपी लंबे समय से वांछित था। पुलिस ने बीते साल नवंबर महीने में भी छापा मारा था। उस वक्त आरोपी नहीं पकड़ा जा सका था। अगरतला अपराध शाखा की टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर भास्कर शाह कर रहे थे।

टीम ने रविवार सुबह करीब 6 बजे इंदिरापुरम थाने को पूरी बात बताई और मदद मांगी।

सूत्रों के मुताबिक, “आरोपी के खिलाफ बीते साल अक्टूबर महीने में त्रिपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसके ऊपर 2008-2009 में हुए आर्थिक घोटाले में अनियमितता बरतने का आरोप लगा था।”

थाना इंदिरापुरम के कार्यवाहक प्रभारी महेंद्र सिंह ने अगरतला पुलिस टीम के थाने में आकर मदद मांगने की पुष्टि की है। आरोपी के साथ शामिल बाकी दो लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व मंत्री भी शामिल था। चूंकि कानूनी कार्यवाही में पूरा दिन निकल गया था। लिहाजा फरार आरोपी पूर्व सचिव को सोमवार को स्थानीय (गाजियाबाद) अदालत में त्रिपुरा पुलिस द्वारा पेश नहीं किया जा सका। आज आरोपी को गाजियाबाद अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मांगकर आरोपी को पुलिस अगरतला लेकर जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories