पडरौना,कुशीनगर। मारवाड़ी युवा मंच दुदही के तत्वावधान में आयोजित श्रीश्याम निशान पद यात्रा श्रीश्याम प्रभु की विधिवत पूजा अर्चना के बाद दुदही स्थित श्रीराम जानकी मंदिर सुराजी बाजार से धूमधाम के साथ निकाला गया।
श्रद्धालु अपने अपने हाथों में निशान लेकर नाचते गाते और श्रीश्याम के भक्ति गीतों पर भाव नृत्य करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर सुराजी बाजार से रेलवे रोड, स्टेशन बाजार, विवाह भवन, चांदनी चौक, केन यूनियन रोड, इण्टर कालेज होते हुए दुदही – पडरौना मुख्य मार्ग पर पहुंचे तथा यहां से पडरौना स्थित श्रीश्याम मंदिर के लिए प्रस्थान कर दिये।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली गई श्रीश्याम निशान पद यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर हियुवा के जिला संयोजक चन्द्रप्रकाश चमन,पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल,पारसनाथ जायसवाल,हरकेश रौनियार, विनोद अग्रवाल,अरुण अग्रवाल, विक्की अग्रवाल,विध्यांचल मित्तल,अमित अग्रवाल,श्रीराम अग्रवाल,आनंद अग्रवाल,सतीश डालमिया,अनूप अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज की तमाम महिलाएं बच्चे और लोग मौजूद रहे।

