प्रदेशउत्तर प्रदेशरक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में

रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में

रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
लखनऊ। राजधानी के प्रीति नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री राम चरित मानस पाठ शिवरात्रि पर्व के मौके पर सम्पन्न हुआ। श्री अखंड रामायण पाठ के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 20,21 व 22 को सम्पन्न हुआ।

रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में

जिसमें बाबा श्री नीम करौली के शिष्य व रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
आईएएस अशोक शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया व हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में

हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी संत श्री अंजुल लालजी महराज के सानिध्य में रामचरित मानस का पाठ व भंडारा सम्पन्न हुआ। मंदिर संस्थापक लाल बचन गुप्ता व धीरेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम व भगवान हनुमानजी की आरती की गई। कार्यक्रम में प्रीति नगर के वासियों सहित कई गणमान्य लोगों ने मंदिर में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories