नोएडा: एक मजूदर की प्लांट में गैस रिसाव होने से मौत, तीन घायल

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। इस घटना के सिलसिले में हल्दीराम कंपनी के मालिक और निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सेंट्रल जोन की एसीपी (प्रथम) तनु उपाध्याय ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कोतवाली फेज- 3 में हल्दीराम कंपनी के मालिक एमएल अग्रवाल और निदेशक बलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के भाई सुनील की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। गैस की रिसाव की चपेट में आने से पास स्थित एक दूसरी कंपनी के तीन कर्मचारी भी बेहोश हो गए।

उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है। रिसाव की चपेट में आने से प्लांट के चार कर्मचारी बेहोश हो गए थे। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

[object Promise]

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *