रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना।प्रियंका गांधी वाड्रा ने विकासखण्ड के करीब सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ,सम्मानित जनों और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों को नववर्ष-2020 के उपलक्ष्य में शुभकामना संदेश भेजा है। इस शुभकामना संदेश के साथ प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना भी भेजी है। क्षेत्र में प्रियंका का खास शुभकामना संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यकर्त्ताओ द्वारा दिए जा रहे नए साल के इस ग्रीटिंग की खास बात ये है कि इसके एक तरफ भारतीय संविधान की प्रस्तावना को छापा गया है तो दूसरी तरफ नए साल का बधाई संदेश है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमन्त विश्वकर्मा का कहना है कि बधाई संदेशों को जिले में ब्लॉक के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।बधाई पत्र सौपने वालो में सर्वेश सिंह रवि,मोहित गुप्ता,जय बहादुर यादव,विकास यादव,पवन तिवारी,रमाकांत तिवारी आदि रहे।
कार्ड पर लिखा है ये
उक्त कार्ड पर लिखा है “हम भारत के लोग भारत के संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठता और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, सवन्तम दो हजार छ विक्रमी) को एतद्दद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
