कथा का प्रथम दिवस
रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।श्रीमद् भागवत कथा प्रभु के विभिन्न अवतारों के माध्यम से मानव जीवन का कल्याण करने वाली कथा है। जो भी मनुष्य श्रद्धा और भक्ति के साथ इस कथा अमृत को ग्रहण करते हैं उनका जीवन कल्याणय हो जाता है। यह बाते कथावाचक आचार्य रामेंद्र मिश्र ने देवी हिंगलाज मंदिर के प्रांगण में आयोजित संगीतमयी प्रवचन कथा में कही।उन्होंने प्रथम दिवस भागवत कथा के महात्म्य से सभी को अवगत कराया।
कथा व्यास ने कथा का बखान करते हुए भागवत कथा सुनने और उससे व्यक्तिगत जीवन में होने वाले आध्यात्मिक लाभ के बारे में बताया इस दौरान उन्होंने सती चरित्र पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि थोड़ा झूठ बोलना सती को बहुत महंगा पड़ा इसलिए कभी अपने पति से कुछ नहीं छुपाना चाहिए जिससे कि पारिवारिक जीवन में कभी व्यवधान उत्पन्न ना हो सके। वहीं सहयोगी विद्वान ने भी भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। भागवत कथा के प्रथम दिवस पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित हुए जिसमें महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भागवत कथा के दौरान बीच बीच में कथा व्यास द्वारा संगीतमय भक्ति गानों की प्रस्तुति भी दी गई जिसमें श्रोतागण मग्न हो गए वहीं माता जी की सजी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।इस मौके पर कृपाशंकर सिंह,अंजनी श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह’रवि’,जनार्दन तिवारी,लकी,निशांत,विजय सिंह,,रवींद्र, प्रशांत श्रीवास्तव,रमाकांत तिवारी,जितेंद्र,अमन सिंह,प्रिंस सहित सैकड़ों भक्त रहे मौजूद।
