[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सौमित्र चटर्जी के शव के साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने की ‘ओछी राजनीति’: अधीर रंजन
प्रदेश

सौमित्र चटर्जी के शव के साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने की ‘ओछी राजनीति’: अधीर रंजन

admin
Last updated: April 18, 2026 9:29 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी के शव पर ‘‘ओछी राजनीति’’ की और जब वह जिंदा थे तो कभी उनका सम्मान नहीं किया। चौधरी ने सौमित्र की बेटी पॉलोमी बसु से दक्षिण कोलकाता में उनके गोल्फ ग्रीन आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से कभी उनका सम्मान नहीं किया। उन्हें विभिन्न कमेटियों से बाहर कर दिया गया। लेकिन 15 नवंबर को उनकी मौत के बाद उनके शव पर ओछी राजनीति की।’’

लोगों के अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए चटर्जी के पार्थिव शरीर को मध्य कोलकाता के रवींद्र सदन में रखा गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को केओरातला शवदाह गृह ले जाया गया और इस दौरान शव के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वाम दलों के वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों लोग साथ गए। पूरे राजकीय सम्मान से चटर्जी का अंतिम संस्कार किया गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें लगा था कि सौमित्र बाबू के व्यापक अनुभवों का यह सरकार अच्छे तरीके से इस्तेमाल करेगी लेकिन कला और संस्कृति पर विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों से उन्हें बाहर रखा गया।’’ कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता चटर्जी के जीवन से जुड़े और कार्यों को संग्रहित करने के लिए पहल करनी चाहिए। चौधरी द्वारा राज्य सरकार की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर बसु ने कहा, ‘‘हमें इन सब चीजों में नहीं पड़ना है।’’ बहरहाल तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने चौधरी की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बदलने वाला है नाम WhatsApp के इस लोकप्रिय फीचर का…
Next Article उत्‍तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में,,,,

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?