[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बदलने वाला है नाम WhatsApp के इस लोकप्रिय फीचर का…
Tech खबरें

बदलने वाला है नाम WhatsApp के इस लोकप्रिय फीचर का…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:34 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर लॉन्च किए हैं। इनमें व्हाट्सएप पेमेंट, एडवांस वॉलपेपर और शॉपिंग बटन जैसे फीचर शामिल हैं। अब खबर है कि कंपनी अपने पुराने फीचर Archived Chats का नाम बदलने जा रही है। यह जानकारी व्हाट्सएप के अगामी फीचर को ट्रैक करने वाली साइट वेब बीटा इंफो के हवाले से मिली है।

वेब बीटा इंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप जल्द अपने सबसे खास और पुराने फीचर Archived Chats का नाम बदलकर Read Later रखेगा। इसके अलावा इस फीचर में Vacation Mode मोड जोड़ने के साथ  नोटिफिकेशन में भी बदलाव किया जाएगा।

वेब बीटा इंफो के अनुसार, यूजर्स को रीड लेटर फीचर चैट के टॉप सेक्शन में दिखाई देगा। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि कंपनी इसे दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में जारी कर सकती है।

Disappearing Messages फीचर लॉन्च

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने इस महीने की शुरुआत में Disappearing Messages फीचर को लॉन्च किया था। यह फीचर यूजर्स के पुराने मैसेज व चैट को पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट कर देगा। इस फीचर की खासियत है कि यह आपके WhatsApp पर आने वाले मैसेजेज को 7 दिनों के भीतर अपने आप डिलीट कर देता है। बता दें कि यह बिल्कुल Gmail, Telegram और Snapchat पर मौजूद फीचर की तर​ह ही काम करता है। अगर आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि इनमें Disappearing फीचर पहले से मौजूद है।

अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इसे एक्टिव करना होगा। अगर आप Disappearing Messages फीचर को ऑन करते हैं तो आपकी चैट 7 दिनों के भीतर अपने आप गायब हो जाएगी। यदि आप अपने चैट को गायब नहीं करना चाहते तो इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर देहात : थम गई वंदेभारत की रफ्तार, झींझक में हादसा होने पर रोकी गई हाईस्पीड ट्रेन
Next Article सौमित्र चटर्जी के शव के साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने की ‘ओछी राजनीति’: अधीर रंजन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?