क्या सच में पास नहीं आते मच्छर, कितने काम के हैं ये Mosquito Killer Apps

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। अब टेक्नोलॉजी के नए युग की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। ऐसे में मच्छर भगाने वाले ऐप्स भी अब प्लेस्टोर पर आ चुके हैं। ये Mosquito Killer Apps ऐप्स आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर देखने को मिल जाएंगे। इन ऐप्स के डेवलपर यह दावा भी करते हैं कि ऐप के ऑन होने पर मच्छर आपके आसपास नहीं आएंगे।

वैसे तो इन सभी ऐप्स के काम करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है। ऐप्स को लेकर बताया जाता है कि ये लो फ्रीक्वेंसी वाले साउंड्स को प्रोड्यूस करते हैं। इससे मच्छर पास नहीं आते। आप इस ऐप में लो फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासोनिक साउंड को आसानी से सेलेक्ट कर सकते हैं। 

इन सभी साउंड की फ्रीक्वेंसी काफी ज्यादा कम होती है। इस वजह से यह किसी व्यक्ति को सुनाई नहीं देता। अब बात करते हैं क्या ये सच में काम करते हैं?

अगर आप इसका सीधा जवाब सुनना चाहते हैं तो इसका जवाब ना है। इन ऐप को ट्राय करने पर ये हमारे किसी काम नहीं आते। 

इतना ही नहीं ऐसे ऐप्स काफी ज्यादा एड्स के साथ आते हैं। इस वजह से आपको थोड़ी-थोड़ी देर में एड्स देखने को मिलेंगे जो आपको इरिटेट कर सकता है। और इससे आप काफी ज्यादा परेशान भी हो सकते हैं। ऐसा लगता है इन ऐप्स का मुख्य मकसद एड्स दिखाने का ही होता है जिससे डेवलपर को काफी कमाई होती है। इसका उपयोग आपको भारी भी पड़ सकता है है क्योंकि इस का फायदा उठाकर स्कैमर्स मैलवेयर भी आपके फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *