इन शहरों में सबसे पहले पहुचेंगी 5G सेवा, Jio सबसे आगे

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भारत अगले तीन महीनों में 4G मोबाइल नेटवर्क से 5G मोबाइल नेटवर्क की तरफ जा रहा है। इसके साथ ही देश में हाई-स्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत भी हो जाएगी। बता दें कि 5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीबन 1.50 लाख करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित किए जा चुके हैं। 

स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने के मामले में जियो (Jio) सबसे आगे दिखी उसे करीब 87 हजार करोड़ रुपये की एयरवेव मिल गई है। एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) ने भी विभिन्‍न सर्कलों और फ्रीक्‍वेंसी में स्‍पेक्‍ट्रम हासिल कर लिए हैं। वहीं टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्‍णव कह चुके हैं कि स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन का काम 10 दिन में पूरा हो जाएगा और देशभर में अगले 3 साल में 5G नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद भी होगी। 

आज हम आपको बताएंगे कि किन शहरों में 5G सर्विस के सबसे पहले रोलआउट होने की उम्‍मीद है और इसका लाभ उठाने के लिए आपको कितना रुपया खर्च करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक 5G नेटवर्क की शुरुआत सबसे पहले मेट्रो शहरों में होगी। दूरसंचार विभाग यह भी बता चुका है कि देश में 13 शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत होगी जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *