Home up-uttarakhand-news तीन पतियों को कंगला बनाने वाली पत्नी की कहानी

तीन पतियों को कंगला बनाने वाली पत्नी की कहानी

2
0

शादी एक परम्परा नहीं बल्कि दो लोगों का जीवन भर का साथ है। शादी के बाद पति – पत्नी एक दूसरे के पूरक एक दूसरे के सुख-दुःख के साथी बनते हैं। हालांकि कई बार आपने सुना होगा की दहेज के लिए लड़का पक्ष दुल्हन को प्रताड़ित करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के विषय में बताने जा रहे हैं। जिसनें शादी के नाम पर एक या दो नहीं बल्कि तीन पतियों को चुना लगाया और उनको कंगाल करके चलती बनीं। 

क्या है मामला:

मामला यूपी के बरेली का है। जहाँ एक महिला ने तीन पुरुषों से विवाह किया। उन्होंने लुटा और फिर फराह हो गई। दो पतियों में पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस ने पतियों के बयाना के आधार पर मामला दर्ज किया है। घटना बरेली के इज्जतनगर बिहारमान नगला का है। महिला ने पहले शादी इमरान से की। इमरान भोजीपुरा में रहता था। जब वह महिला से मिला तो उसका किसी से विवाह नहीं हुआ था। इमरान ने कुछ वक्त बाद उससे शादी कर ली। महिला उससे खूब पैसे मांगती। इमरान ने कुछ वक्त बाद उसे अधिक पैसा देने से इनकार किया तो वह उसे झूठे केस में फ़साने की धमकी देने लगी और साल 2021 में इमरान के 35 हजार रूपये और जेवर लेकर किसी दूसरे आदमी के साथ फरार हो गई। 

इमरान ने पता किया तो खुलासा हुआ उसकी पहले से शादी हो चुकी है। वह अविवाहित नहीं थी उसने शुरू से ही इमरान को बेवकूफ बनाया। उसकी पहली शादी सलीम के साथ हुई थी। सलीम खिजरपुर में रहता था। उसने इमरान को बताया महिला उसके साथ भी ऐसा कर चुकी है उसका यही स्वाभाव है शादी करना और मर्दों को लूटकर फरहार होना। 

महिला के खिलाफ तहरीर सलीम और इमरान ने थाने में लिखवाई है। महिला दोनों को काफी परेशान कर रही है। दोनों पर केस वापस लेने का दबाव भी है। हालांकि दोनों ने एसपी को सब बता दिया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।